राजधानी में कंट्रक्शन ठेकेदार ने की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

रायपुर

राजधानी रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक प्रतीक सैम्युल कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था. उसकी खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी, यह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या की है, लेकिन घर में अकेले होने के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं मिली. कल रात उनका मित्र उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी पर लटकी प्रतीक की लाश देखी फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति