‘भूल भुलैया 3’ में ‘मंजुलिका’ बनीं माधुरी दीक्षित, विद्या बालन से होगी जोरदार टक्कर

मुंबई,

अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है।

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद शुक्रवार को टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया, जिस पर लिखा है ‘इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! ‘भूल भुलैया-3’ का ट्रेलर आउट।’

वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन की कमेंट्री से होती है, जिसमें वो कहते हैं कि केवल मूर्ख ही भूतों से डरते हैं। उसी समय माधुरी दीक्षित मंजुलिका के रूप में चिल्लाती सामने आती हैं और कहती हैं ‘आप तो डर गए’। इसके बाद कार्तिक का किरदार रूह बाबा विद्या से कहता है ‘मंजू, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं’।

इस बीच कार्तिक और विद्या लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। उनका एपिसोड आज (शुक्रवार) प्रसारित होगा। एपिसोड के कई प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसे लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

अनीस बज्मी की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं।  फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को जयपुर में लॉन्च किया गया था। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति