‘पवित्र रिश्ता’ की अर्चना ने बताया ‘सेल्फ लव है सबसे बेहतरीन तरह का प्यारर’

मुंबई,

टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में साड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। पवित्र रिश्ता की अर्चना ने बताया कि सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा ‘सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है’, ‘मैं जैसी हूं, बिल्कुल वैसी ही हूं और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है’। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सेल्फ लव स्वार्थ नहीं है, यह महत्वपूर्ण है और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है।’

साड़ी के साथ अंकिता ने मुलायम, कर्ल बालों को स्टाइल किया, जो उन पर काफी फब रहा है। वीडियो के अलावा अंकिता ने कुछ खूबसूरत साड़ी की तस्वीरें भी साझा कीं, इसमें एक्ट्रेस पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में टीवी कलाकार खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक अंकिता की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन को अंकिता लोखंडे की प्रशंसा से भर दिया।

वर्ष 1984 में जन्मीं अंकिता लोखंडे को ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर पहचान मिली। शो में उनका नाम अर्चना था और उनके साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। छोटे पर्दे के अलावा अंकिता ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ (2019), ‘बागी 3’ (2020), और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

अभिनेत्री तीन गोल्ड अवार्ड, एक आईटीए अवॉर्ड और एक इंडियन टेली अवॉर्ड भी पा चुकी हैं।’ बिग बॉस’ फेम अंकिता ने खुद को इंडस्ट्री में लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जगह बनाई है।

इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो अंकिता लोखंडे ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनकी भूमिका का नाम यमुनाबाई सावरकर था। वह अपने पति विक्की जैन के साथ ‘ला पिला दे शराब’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं। अंकिता जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘आम्रपाली’ में नजर आएंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति