अमिताभ बच्चन ने की थी भविष्यवाणी, विद्या बालन बनेंगी बड़ी कलाकार

मुंबई,

कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अभिनेता लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आने वाले हैं, जहां उनके साथ विद्या बालन भी होंगी।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरा रहने वाला है। स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ एक रोमांचक सफर का वादा करता है, इसमें कॉमेडी और रहस्य के साथ ढेर सारे आश्चर्य देखने को मिलेंगे। निर्माताओं ने एपिसोड से कई रोमांचक प्रोमो जारी किए हैं।

जारी प्रोमो में से एक में अमिताभ बच्चन 2005 की फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या की शुरुआत को लेकर भी बात करते नजर आएंगे। इस दौरान एक निजी याद साझा करते हुए बिग बी ने कहा ‘मैंने आपको पहली बार ‘परिणीता’ की स्क्रीनिंग के दौरान देखा था और मैं कुछ बड़े लोगों के साथ बैठा था।’ ‘मैंने उनसे कहा था ‘इस लड़की को जल्दी से साइन करो, यह बहुत बड़ी कलाकार बनने वाली है।’

दिग्गज अभिनेता ने यह भी याद किया कि विद्या के फिल्म में प्रदर्शन से वह कितनी गहराई से प्रभावित हुए थे।’ ‘यहां तक कि उन्होंने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से पूछा था कि ‘कैसे ढूंढा इनको?’ बिग बी को धन्यवाद देते हुए ‘डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री ने कहा कि वह 2007 की फिल्म ‘एकलव्य’ में पहली बार उनके साथ काम करने का अवसर पाकर उनकी कितनी आभारी हैं।’

स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ 18 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी शामिल हैं। विद्या बालन भूतिया नर्तकी ‘मंजुलिका’ की भूमिका को फिर से निभाती नजर आएंगी।

अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथझु’ की हिंदी रीमेक है, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ की भूमिका को निभाया था।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति