इजरायली PM के घर पर हुए हमले में ईरान शामिल, नेतन्याहू का खात्मा चाहता था तेहरान

इजराइल
इजरायली पीएम नेतन्याहू के निजी आवास पर शनिवार को ड्रोन से हुए हमले में ईरान लेबनान के साथ-साथ ईरान का भी हाथ शामिल था। इस हमले को लेकर इजरायल की स्थानीय न्यूज चैनल की तरफ से कहा गया कि यह हमला लेबनान की तरफ से किया गया था, जबकि इसका मास्टरमाइंड ईरान था। रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले के जरिए हिजबुल्लाह के साथ मिलकर तेहरान ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को खत्म करने की कोशिश की है।

स्थानीय न्यूज चैनल 12 ने एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू को खत्म करने की कोशिश करते हुए ईरान ने हिजबुल्लाह की तरफ से यह हमला करवाया था। चैनल के सोशल मीडिया पोस्ट में पहली बार हिजबुल्लाह द्वारा इजरायली पीएम के आवास पर किए गए हमले के बाद पहली बार तेहरान का नाम सामने आया है।

निजी आवास पर हुए हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने दो दिन पहले ही हमने आतंकवादी हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया था। आतंकवाद के खिलाफ हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हमला हो या कुछ और कोई भी चीज मुझे अपने देश की रक्षा से रोक नहीं सकती। हमले के बाद इजरायली पीएम के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि इस हमले के दौरान इजरायली पीएम और उनकी पत्नी कैसरिया मौके पर मौजूद नहीं थी। उनमें से किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

इस हमले को लेकर इजरायली सेना ने दावा किया कि लेबनान की तरफ से आए इस ड्रोन के जरिए एक इमारत में विस्फोट किया गया। इसके अलावा दो और ड्रोन्स भी इस इलाके में मिले थे जिनको इजरायली सेना ने नष्ट कर दिया।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच में लगातार लड़ाई जारी है। शुक्रवार को ही हिजबुल्लाह ने कहा था कि वह इजरायले के ऊपर गाइडेड मिसाइलों से हमले करेगा। हमास चीफ सिनवार और हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान और हिजबुल्लाह दोनों ही बौखलाए हुए हैं। इजरायल भी लगातार किए जा रहे इन हमलों के जवाब में लेबनान में हवाई हमले कर रहा है। पिछले महीने ही इजरायल ने लेबनान की जमीन पर अपनी सेना भी उतार दी थी, जो कि अभी भी लगातार हिजबुल्लाह के लड़ाकों से सीधी जंग लड़ रही है। शु्क्रवार को इजरायली सेना की तरफ से कहा गया कि उसने हवाई हमले के जरिए हिजबुल्लाह के क्षेत्रीय कमांड सेंटरों को नष्ट कर दिया है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति