न्यूजीलैंड कप्तान ने किया खुलासा- रोहित शर्मा जैसी गलती कर बैठते टॉम लैथम, ‘बदकिस्मती’ से चमकी किस्मत

बेंगलुरु
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बंटाधार हो गया। भारत को बेंगलुरु में रविवार को 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को केवल 107 रनों का लक्ष्य मिला था। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बेंगलुरु टेस्ट जीतने के बाद एक दिलचस्प खुलासा किया है। लैथम की 'बदकिस्मती' से न्यूजीलैंड की किस्मत चमक उठी। लैथम ने कहा कि वह टॉस हारने की वजह से रोहित जैसी गलती करने से बच गए। दरअसल, बारिश के कारण मुकाबले के पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वहीं, दूसरे दिन रोहित ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, जो गलत फैसला था। रोहित खुद अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं। भारत की पहली पारी महज 46 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें पांच प्लेयर शून्य पर लौटे। जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की।

'अच्छा हुआ हम टॉस हार गए'
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 जोड़कर जबर्दस्त वापसी की लेकिन पहली पारी में हुआ नुकसान ले डूबा। पहला टेस्ट जीतने के बाद लैथम ने कहा, ''हमने भी सोचा था कि पहले बल्लेबाजी चुनेंगे। अच्छा हुआ कि हम टॉस हार गए।'' उन्होंने कहा, ''हमने लंबे समय तक सही एरिया में गेंद डाली और रिजल्ट मिला। पहली दो पारियों ने हमारे लिए गेम तैयार कर दिया। हम जानते थे कि भारत तीसरी पारी में वापसी करेगा लेकिन गेंदबाजों ने दूसरी नई गेंद से अच्छे बॉलिंग की। हम जानते हैं कि भारत अपनी सरजमीं पर कितनी बेहतरीन टीम है। हमने देखा कि नई गेंद ने हमारे लिए क्या किया, इसलिए हमें उनसे भी यही अपेक्षा थी।'' लैथम ने रचिन रविंद्र (134) और टिम साउदी (65) की तारीफ की, जिन्होंने आठवें विकेट के लिए 137 रन जोड़े।
 
'राचिन नई भूमिका में ढल गए'
न्यूजीलैंड कैप्टन ने कहा, ''मुझे लगता है कि रचिन और साउदी की पार्टनरशिप ने हमें उस समय आगे बढ़ाया जब गेम संतुलित लग रहा था। केवल 100 का पीछा करना अच्छा था। ओरूर्के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रहे हैं। उनमें गति, उछाल, हवा में और विकेट के बाहर गेंद को घुमाने की क्षमता है। उन्हें अनुभवी साउदी और मैट हेनरी का भी सपोर्ट मिला। जिस तरह से साउदी ने पहली पारी में गेंदबाजी की, उससे शानदार लय सेट हुई। हम जानते हैं कि साउदी में बल्ले से कितनी क्षमता है। राचिन ने पिछले 12 महीनों में एक नई भूमिका में ढल गए हैं। उन्होंने पहली पारी में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने आज फिर शानदार बल्लेबाजी की।'' रचिन दूसरी पारी में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर द मैच अवॉर्ड मिला।। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति