सरफराज खान बनेंगे ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द, इस खूबी का जवाब नहीं; संजय मांजरेकर ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली
सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की। सरफराज ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 150 रन बनाए। उन्होंने 195 गेंदों का सामना किया, जिसमें 18 चौके और 3 सिक्स शामिल हैं। यह उनकी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। सरफराज ने विराट कोहली (70) के साथ 136 और ऋषभ पंत (99) के संग 177 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत 462 का स्कोर बनाने में सफल रहा। सरफराज की पारी की काफी तारीफ हो रही है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सरफराज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मांजरेकर ने कहा कि सरफराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द बनेंगे।

भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सरफराज ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का जिस अंदाज में सामना किया, उसने मांजरेकर को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम बल्लेबाज की इस खूबी का जवाब नहीं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, मांजरेकर ने कहा, "जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों को खेलता है, उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले भी तेज गेंदबाजों को खेला है। यह पिच (बेंगलुरु) विदेशी पिचों के समान ही थी, जहां थोड़ी गति और उछाल होती है। दिलचस्प बात यह है कि मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया की सपाट पिच पर खेलने की कल्पना कर रहा हूं, जहां बहुत अधिक सीम मूवमेंट नहीं होता।"

उन्होंने आगे कहा, ''वह जिस तरह के शॉट खेलता है, उससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सिरदर्द मिलने वाला है। निश्चितता है, शांत है। अगर आप सरफराज का क्लोजअप देखें तो वह हमेशा गेंद को अपने बल्ले पर आते हुए देखता है। उसके हाथ और आंख का समन्वय बहुत बढ़िया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी तकनीक खराब नहीं है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है? वह निश्चित तौर पर एक उम्मीदवार है और उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।" सरफराज ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अब तक चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति