1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान सहित आबकारी विभाग ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है. साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया.

टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया. इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है. टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया. मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है. इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है. मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है.

कोटा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी गोबरीपाट में मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ 3 प्रकरण कायम कर 158 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है. मामले में गणेश भास्कर, शैलेन्द्र भास्कर, डेविड भास्कर से 150 लीटर और राहुल भास्कर 8 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओ के तहत कार्रवाई की जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति