निगम परिवार की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व, लाल साड़ी और श्रृंगार कर करी ‘करवा देवी’ की पूजा

सिंगरौली
निगम परिवार की महिला क्लब ने करवाचौथ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया । सभी महिलाएं अपने घरों से पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर दीपक ले करवा चौथ पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुई l
क्लब की होस्ट मीना वैश्य ने बताया कि करवाचौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं रखती है। आज के दिन महिलाए दिन निकलने से पहले सरगी खाकर पूरा दिन अन्न व जल त्यागकर कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। फिर शाम के समय सभी महिलाए एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं। करवाचौथ के इस पर्व को मनाने के लिए निगम परिवार की महिलाओं द्वारा थाली सजाओ, मेंहदी, डांस, संगीत, म्यूजिकल चेयर और तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई l
सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया l महिलाओं ने उपवास और चंद्रमा की पूजा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की l इसके बाद सभी महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलकर डांडिया खेली l निगम परिवार की महिला क्लब द्वारा बताया गया कि आने वाले सभी त्योहारों को इसी तरह हिंदू रीति-रिवाज से हमसब मिलकर मनाएंगे l कार्यक्रम में डॉ सुमन शर्मा, अंजू गोस्वामी, शशि, अर्चना, प्रिया यादव , प्रीति शर्मा , दृष्टि मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी , हेनरी ठाकुर, अनीता बैस, रेणु सिंह सहित निगम परिवार की सभी महिलाएं उपस्थित रही l

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति