स्कूटी सवार युवती आई हाइवा की चपेट में, मौके पर हुई मौत

दुर्ग

एक बार फिर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

घटना भिलाई के जुनवानी में आज दोपहर श्री शंकराचार्य कॉलेज के नजदीक हुई. मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को चपेट में ले लिया, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस टीम ने 112 की मदद से युवती का शव सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि घटना के समय जुनवानी के ही दीनदयाल उपाध्याय कालोनी की रहने वाली 25 वर्षीय दिलप्रीत कौर स्कूटी में अपनी बहन के साथ जा रही थी, जिसे दुर्घटना में हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.

बड़े सवाल का नहीं कोई जवाब
हाइवा ने जिस सड़क पर युवती को अपने चपेट में लिया, वह ट्विनसिटी के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है. सड़क के किनारे डीपीएस, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति