जल्द संवरेंगे रतनपुर, मुंगेली, लोरमी मार्ग समेत कई मार्ग

रायपुर.

रतनपुर, लोरमी, मुंगेली होते हुए नांदघाट और भाटापारा मार्ग भी जल्द संवरने की तैयारी है. छत्तीसगढ़ की सड़क अधोसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 की केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया. इसके अलावा, श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए घोषणा का अनुरोध किया.

सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गो पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया. श्री साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलो को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति