बोड़ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम

जिले में अवैध नशीली सामग्री को बेचने और उसका सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बोड़ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इसके पास से करीब बरामद 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि बोड़ला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो युवक एक मध्यम मालवाहक में भारी मात्रा में गांजा लेकर कबीरधाम की तरफ आ रहे है. इसके बाद बोड़ला पुलिस ने नाकेबंदी की और जैसे ही तस्करों की गाड़ी चेक पॉइंट पर पहुंची उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जब गाड़ी के डाले के नीचे देखा तो उनके होश उड़ गए, दरअसल, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए डाले के नीचे चेम्बर बनाकर उसमें गांजा छिपा कर रखा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रशांत भुक्ता और जुलु डांग के रूप में हुई है, दोनों उड़ीसा के निवासी हैं। बोड़ला पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति