काशी में बोले शंकराचार्य- PM मोदी जैसे अच्छे नेता मिलना ईश्वर का आशीर्वाद, ‘NDA यानी नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन’

वाराणसी
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (20 अक्टूबर, 2024) को उत्तर प्रदेश (यूपी) के वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया. वहां कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा, "हमारे बीच प्रधानमंत्री मोदी जैसे अच्छे नेता होना ईश्वर का आशीर्वाद है और ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से कई बेहतरीन काम करा रहे हैं."

शंकराचार्य के मुताबिक, "हमारा देश बहुत आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक मजबूत नेतृत्व है." उन्होंने एनडीए सरकार के शासन के लिए एक संक्षिप्त नाम गढ़ा और कहा कि 'नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन' – शासन का एक ऐसा मॉडल जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है.

कोरोना के बीच केंद्र किसी को भी भूखा न सोने दिया
शंकराचार्य आगे बोले कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी की चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए वे उन्हें दूर करने की दिशा में काम करते हैं. एनडीए सरकार नागरिकों के लिए करुणा के साथ काम करती है. सरकार ने किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया (कोरोना काल में) और सभी को भोजन कराया.

बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही सरकार
शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने बताया कि एनडीए सरकार दुनिया भर में शासन के लिए एक आदर्श है, जिसका अन्य देश भी अनुकरण कर सकते हैं. बढ़ती स्थिति और उज्ज्वल भविष्य के साथ, भारत वैश्विक शांति को बढ़ावा देगा और भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि में योगदान देगी. देश के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सरकार सांस्कृतिक कायाकल्प पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति