जोधपुर में आज इंडिगो की पुणे-जोधपुर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, विमान की जांच के बाद यात्री सुरक्षित

जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर में रविवार को इंडिगो की पुणे से जोधपुर आ रही फ्लाइट 6ई133 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद यहां हवाई अड्डे पर पहुंचकर पुलिस टीम ने फ्लाइट के लैंड करने के बाद विमान की पूरी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

फ्लाइट 6ई133 को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सीआईएसएफ, पुलिस, दमकल, डॉग स्कॉड और पुलिस की टीमों के साथ तमाम एजेंसी मौके पर पहुंची और विमान की गहन जांच की गई। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर बाद 1.30 बजे करीब सूचना मिली कि पुणे से जोधपुर आ रही फ्लाइट में बम हो सकता है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय करके यहां लाया गया। जांच के बाद सभी यात्रियों को जाने दिया गया है।

उन्होंने बताया कि धमकी के बाद जांच के दौरान पूरे एयरक्राफ्ट की स्कैनिंग की गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। सीआईएसएफ और राजस्थान पुलिस के बम डिस्पोजल यूनिट ने जांच पूरी कर ली है। बाकी की कार्रवाई पूरी कर आगे रिपोर्ट भेजने के बाद विमान को रवाना किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइटों को बम से उड़ाने की कई झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। शनिवार को भी विभिन्न एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों में बम होने की 30 से अधिक सूचनाएं मिली थीं जो जांच के बाद फर्जी पाई गईं। लगातार मिल रही इन धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

छह दिन के भीतर 70 फ्लाइटों में बम की धमकियां मिली हैं। शनिवार को 'नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो' (बीसीएएस) ने विमान सेवा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की थी।

राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान, बीसीएएस के अधिकारियों ने सीईओ को बम की धमकियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का निर्देश दिया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति