नशा कारोबारियों के खिलाफ रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 सीधी
 नशीली वस्तुओं के कारोबारियों के खिलाफ चल रहे पुलिस की कार्रवाई में रामपुर नैकिन थाना के दो गांवों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 282 सीसी नशीली कफ सीरप जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

      पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन एवं चौकी पिपराव पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में 51000 रू. कीमती 282 नग कफ सिरप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला किया पंजीबद्ध।

मामला विवरण  दिनाँक 18.10.24 को चौकी प्रभारी  पिपराव उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम अंकित जायसवाल अवैध नशीली कफ सिरप को खारा तिराहा पटना अर्जुन नगर रोड के ग्राम खारा में रखे खड़ा है तथा l ग्राहको का इंतजार कर रहा है। चौकी प्रभारी पिपराव द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुये जहा एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित जायसवाल पिता रवीकरण जायसवाल उम्र 21 साल निवासी खारा चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे खाखी रंग के कार्टून को खुलवाकर चेक किया गया तो कार्टून के अंदर प्लास्टिक के आठ पैकेट पाए गए प्रत्येक पैकेट में 30-30 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कुल 240 नग कीमती 43,200 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया ।

आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 240 नग कीमती 43200 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8बी/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

(2) दिनाँक 18.10.24 को थाना  रामपुर नैकिन को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम भीतरी का बंट्टा साकेत एक सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली में अवैध नशीली कफ सिरप विक्री करने हेतु ग्राम भीतरी के बाबा घटिया के पास बैठा ग्राहको का इंतजार कर रहा है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किये जहा एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली लिये जाते हुए दिखाई दिया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम राजरखन उर्फ बंट्टा साकेत पिता किशनलाल साकेत उम्र 36 साल निवासी ग्राम भीतरी धौंसड़ा टोला थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे झोले को खुलवाकर चेक किया गया तो झोले के अंदर 42 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 8000 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया । आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 42 नग कीमती 8000 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22, 27ए, 29, 43 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे  – निरीक्षक सुधांशु तिवारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि चक्रधर प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, संजय सोनी, रजनीश बघेल, प्रधान आरक्षक रामायण, महेंद्र, आरक्षक जितेंद्र बघेल, अमन भट्ट, संदीप चंदन, प्रदीप सेन एवं महिला आरक्षक अंजली का विशेष योगदान रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति