राजस्थान-अलवर में देर रात लाठियों से पीटकर व्यक्ति की हत्या

अलवर.

किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे से कल देर रात हमला कर दिया गया,  जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया था। इस व्यक्ति ने रात में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बिदरका निवासी मृतक के भतीजे बलवंत ने बताया कि मेरा चाचा मृतक सतनाम कल मजदूरी करके वापस अपने घर आ रहा था। उस समय घात लगाकर बैठे हमारे पड़ोसियों ने रंजिश के चलते रविन्द्र, संदीप, सन्तोक सिंह सहित कई लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।

उसको मौके पर मौजूद लोगों ने  बीचबचाव कर बचा लिया, लेकिन मेरा चाचा वहां से जान बचाकर भाग लिया, लेकिन वह लोग मेरे चाचा का पीछा करते हुए भिवाड़ी थाना क्षेत्र के बिलासपुर पहुंच गए और वहां भी लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिसमें मेरे चाचा के सिर में गहरी चोट लग गई। जिसकी सूचना हमको फोन के माध्यम से पता लगी मौके पर पहुंचकर हमने सतनाम सिंह को तिजारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चाचा की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसको अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चाचा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजे बलवंत सिंह ने बताया कि यह लोग आए दिन हमारे साथ गाली गलौज और मारपीट को उतारू हो जाते हैं। ये लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। कुछ दिन पहले इन्होंने हमारे ऊपर चोरी और बलात्कार का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसी को लेके हमारी रंजिश बनी हुई थी। यह लोग हमारे ऊपर बार-बार दवाब बनाते थे कि राजीनामा कर लो और कुछ पैसे दे दो हम मुकदमा वापस ले लेंगे जो हमको मंजूर नहीं था। पूरे गांव वाले भी हमारे साथ थे, जिसके चलते हमने इनको पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेके कल उन्होंने मेरे चाचा पर हमला कर जान से मार दिया, जिसकी लिखित शिकायत मौके पर मौजूद पुलिस को दे दी गई है।

किशनगढ़ बास थाना ASI ज्ञान चंद ने बताया कि टेलीफोन के जरिए सूचना लगी कि बिदरका निवासी किसी व्यक्ति की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। वहीं मृतक के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ASI ने बताया कि परिजनों ने कहा है कि किसी रंजिश के चलते कर देर रात हमला किया गया, जिसमें सतनाम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति