राराजस्थान-सिरोही में पुलिस शहीद दिवस पर किया स्वैच्छिक रक्तदान

सिरोही.

सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन सिरोही में सवेरे पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साल 2023-24 में शहीद हुए पुलिस शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। अपने कर्तव्यों की पालना करते हुए प्राणों की आहुती देने वाले पुलिस शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य पालन एवं संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई जाती है। चाहे परिस्थिति कैसी भी रहे पुलिस के जवान डटकर मुकाबला करते हुए अपनी ड्यूटी करते रहते है। शहीदों की शहादत को भी याद करते हुए कहा कि विभाग में सदैव उनकी कमी खलेगी। इसके बाद पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाइन सिरोही में पौधारोपण किया। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान महादान अभियान में अपनी आहुति दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्लू करे प्रभुदयाल धानिया, मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही,  दिनेश कुमार उपअधीक्षक पुलिस एससी, एसटी सैल सिरोही, कैलाशदान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, हंसाराम थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, लक्ष्मणसिंह संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सिरोही, श्रीमति सजना बेनिवाल थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति