अब होंगे ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट मैच, जय शाह के पहुंचते ही ICC करेगी नियमों में बड़े बदलाव!

नई दिल्ली
 टी-20 के रोमांच के बीच टेस्ट और वनडे फॉर्मेट को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पास सिफारिशें पहुंची है। आईसीसी क्रिकेट कमिटी ने इन सुझावों के तहत हर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) श्रृंखला में कम से कम तीन टेस्ट खेलने और वनडे मैच के शुरुआती 25 ओवर में सिर्फ दो नई

डे-नाइट टेस्ट और तीन मैच की सीरीज
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी की क्रिकेट समिति ने हाल ही में दुबई में बोर्ड बैठक में ये सुझाव दिए थे। समिति ने ये भी सुझाव दिया है कि मेजबान देशों को अगले साइकिल में घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल बनाते समय ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट मैच को शामिल करना होगा। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे कुछ देश ज्यादातर सिर्फ दो टेस्ट मैच की ही सीरीज खेलते हैं। केवल भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही लंबी टेस्ट सीरीज खेलते हैं। इससे WTC पॉइंट्स वितरण में असमानताएं आ जाती है।

वनडे के 25 ओवर में दो गेंद
एकदिवसीय मैचों के पहले 25 ओवर्स में सिर्फ दो गेंदें ही इस्तेमाल की जाएं इसके बाद एक गेंद का उपयोग हो। बीते दिनों इस बात की चिंता जाहिर की गई थी कि पिछले एक दशक में एकदिवसीय मैचों में दो गेंदों से खेलने से गेंदबाज खेल से बाहर हो गए थे, लेकिन रिवर्स स्विंग और फिंगर स्पिनरों को खेल में वापस लाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प दिखता है।

अब 3 साल का कार्यकाल, शाह को सीधा फायदा
अगर सिफारिशों की माने तो ICC चेयरमैन का कार्यकाल दो से बढ़कर तीन साल हो जाएगा। एक बड़े घटनाक्रम में ICC क्रिकेट समिति ने ICC चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक के कार्यकाल को दो-दो साल से बढ़ाकर तीन-तीन साल में बदलने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि बीसीसीआई के निवृतमान सचिव जो 1 दिसंबर से आईसीसी अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे हैं, अब तीन-तीन साल के दो कार्यकाल पूरा करते हुए छह साल तक इस पद पर रह सकते हैं। शाह अगले साल बीसीसीआई में अनिवार्य कूलिंग-ऑफ अवधि में जाने वाले हैं।

ICC क्रिकेट समिति में कौन-कौन हैं?आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं और इसमें पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने, वीवीएस लक्ष्मण, शॉन पोलक, डैनियल विटोरी और रोजर हार्पर के अलावा बीसीसीआई सचिव और जल्द ही आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले जय शाह भी शामिल हैं। जहां तक डे-नाइट टेस्ट की बात है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकमात्र बोर्ड है जो अपने घरेलू सीजन के दौरान नियमित रूप से गुलाबी गेंद टेस्ट की मेजबानी करता है। बीसीसीआई ने बीते दो साल में एक भी पिंक बॉल टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं की है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति