पुणे टेस्ट के लिए पूरी तरह फ़िट हो सकते हैं गिल और पंत : डेशकाटे

पुणे
 ऋषभ पंत और शुभमन गिल पुणे टेस्ट के लिए लगभग पूरी तरह से फ़िट हैं। टेस्ट से दो दिन पहले भारत के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने ये संकेत दिए। भारत यह भी उम्मीद कर रहा है कि पंत विकेटकीपिंग के लिए भी फ़िट हों।

बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन पंत एक स्टंपिंग करते वक़्त अपना घुटना चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद पूरे मैच में घ्रुव जुरेल ने कीपिंग का ज़िम्मा संभाला था। हालांकि पंत बल्लेबाज़ी के लिए आए थे और बेहतरीन 99 रनों की पारी खेली थी। लेकिन दूसरी पारी में जुरेल फिर से कीपिंग के लिए आए और पूरी पारी की दौरान कीपिंग की। वहीं गले में जकड़न के कारण गिल भी बेंगलुरू टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

डेशकाटे ने कहा, “ऋषभ ठीक हैं और ऐसा पिछले दिन रोहित (शर्मा) ने भी आप लोगों को बताया था। हालांकि उनके घुटने में थोड़ी तकलीफ़ थी, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह टेस्ट में कीपिंग कर पाएंगे। वहीं गिल ने बेंगलुरू में नेट्स किया था, मुझे उम्मीद है कि वह भी टेस्ट के लिए पूरी तरह से फ़िट होंगे।” भारत बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से हारकर तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति