छत्तीसगढ़-बेमेतरा में दुकान से लाखों रुपये की चोरी पर ASI को किया सस्पेंड

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के साजा में 21 अक्तूबर की रात एक हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन नग मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। चोरी के बाद चोरों का सीसीटीवी में डांस करते वीडियो सामने आया। इस मामले में अब तक चोर गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, मौके पर बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साजा थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनवाली राम सोनकर को सस्पेंड कर दिया। क्योंकि, वारदात की रात इसी क्षेत्र में एएसआई बनवाली राम सोनकर की नाइट गश्त में ड्यूटी लगी थी।

इसके बाद भी यहां चोरी की वारदात हुई है। एएसआई को पुलिस लाइन बेमेतरा में अटैच किया गया है। इसी प्रकार एसपी रामकृष्ण साहू ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, रात्रि में गश्त, पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सिटी कोतवाली बेमेतरा के सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटर को केश डायरी कम एंट्री करने के संबंध में एक वेतन वृद्धि रोकने, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

जानें क्या है मामला
इस मामले में साजा जैन स्टोर के मालिक जितेन्द्र जैन पिता स्व.जुगराज जैन उम्र 51 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 20 अक्टूबर की रात 8 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। 4 लाख75 हजार रुपए को दुकान के चारों ड्राज के अंदर में रखा हुआ था। तीन नग मोबाइल टेलब के ऊपर रखा हुआ था। 21 अक्टूबर की सुबह 6बजे छोटा भाई अरूण जैन दुकान के सफाई के लिए आया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। ड्राज में अलग अलग रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल की चोरी हो गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किए तो 21 तारीख की रात 1.27 बजे दुकान के सामने एक व्यक्ति सलवार सूट में आया व शटर के ताला को तोड़ रहा था। दो लड़के थोड़े दूर में बैठे थे। फिर करीब 2.43 बजे  तीन लोग दुकान अंदर घुस गए। एक लड़का दुकान के बाहर था, एक जैन मंदिर के पास खड़ा हुआ था। एक व्यक्ति सैलून के पास खड़ा था। तीनों व्यक्ति ड्राज में रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल को रखकर दुकान से बाहर निकलकर बाहर खड़े व्यक्ति को दिए। फिर 6 लड़के जैन मंदिर के बाजू गली है, वहां से भागते हुए चले गए। कैमरा में अज्ञात 5-6 चोर दिखाई दे रहे हैं, जो पहचान में नहीं आ रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इस चोरी की घटना के बाद से व्यापारी नाराज है। चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति