भीषण हादसा: NH-62 पर दौड़ रही कार का अचानक फटा टायर, डिवाइडर तोड़कर नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

 सिरोही

राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।एसपी सिरोही अनिल कुमार ने बताया है कि कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला घायल हो गई है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरोही में सारनेश्वर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई।

हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

दिवाली मनाने आ रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, फलोदी (राजस्थान) का परिवार 40 साल से गुजरात के दाहोद में रहता था। परिवार दिवाली मनाने गुजरात से फलोदी आ रहे थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक टायर फट गया। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। घायल महिला को सिरोही हॉस्पिटल पहुंचाया।

हादसे में इनकी गई जान
एक्सीडेंट में दाहोद (गुजरात) निवासी प्रताप (53) पुत्र कांती लाल भाटी, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई। शारदा (50) पत्नी रमेश भाटी घायल हो गईं। परिवार गुजरात का रहने वाला था। आशु, पुष्पा का बेटा था। इस हादसे में दोनों की जान चली गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति