कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव की नामांकन रैली में दिखाई ताकत

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज नामांकन भरा. शर्मा की नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई. रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. नामांकन रैली से पहले गांधी मैदान में कांग्रेस की सभा हुई, जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला.

भूपेश बघेल ने कहा, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ रायपुर दक्षिण का उप चुनाव हो रहा है. सरकार के ग्यारह महीना की नाकामी को उपचुनाव के माध्यम से आईना दिखाना है. पूरे प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की पढ़ाई निम्न स्तर पर जा रही है. रायपुर अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है.

बघेल ने कहा, इस शहर की जनता ने बृजमोहन को वोट देकर चुनाव जिताया था, लेकिन बीजेपी बृजमोहन और सुनील सोनी को निपटाने में तूल गई है. हमारे प्रत्याशी को बाहरी कहा जा रहा है, वो भी बृजमोहन अग्रवाल कह रहे हैं तो मुझे शर्म आ रही है. पूरे दक्षिण में ज्यादातर लोगों का पता बाहर का है. ये आकाश शर्मा का नहीं पूरे छत्तीसगढ़ियों का अपमान है.

सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे बृजमोहन : बघेल
भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के राज में नशे की गोलियां और नशे की दवाइयां बिक रही है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बिगड़ रहे हैं. भाजपा के विष्णुदेव साय की सरकार में चाकूबाजी, गोलीबारी और हत्याएं हो रही है. इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है.

रायपुर दक्षिण में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं. चाकूबाजी में हत्याएं, लूट डकैती हो रही है. बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे हैं. बघेल ने कहा, महापौर, आरडीए अध्यक्ष और सांसद रहते हुए सोनील सोनी ने एक काम नहीं किया है. दक्षिण की जनता अब ऊब गई है. इस बार बदलाव तय है. हमारे प्रत्याशी युवा आकाश है, जिसके साथ पूरे दक्षिण का आशीर्वाद है. भाजपा ने बृजमोहन के चेहरे को हटा दिया और मिटा दिया है. भाजपा अब हार मान चुकी है.

युवा शक्ति को हमें दिखाना है : महंत
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, हमारे नवजवान साथी आकाश शर्मा को टिकिट मिला है तो हम सभी को युवा जोश के साथ चुनावी मैदान पर उतरना है. हमारे आलाकमान ने आकाश पर भरोसा जताया है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है.

इस बार भाजपा का इतिहास बदलेगा : बैज
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन फॉर्म भरने आए हैं. ऐतिहासिक जनसैलाब और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति आकाश शर्मा के जीत का बहुत बड़ा संदेश दे रही है. हमारे प्रत्याशी भाजपा का इतिहास बदलकर जीत दर्ज करेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति