छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में भरे नामांकन

रायपुर.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी ने एक साथ आज नामांकन भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 24 अक्टूबर को और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को रैली निकालकर फिर से नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन के समय दोनों का आमना-सामना हुए, तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश ने सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अब तक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें से एक राइट टू रिकाल पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। हालांकि इस सीट में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है। अब तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने या न किसी तीसरे पार्टी ने दमखम के साथ कदम रख पाया है। रायपुर नगर दक्षिण उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। दूसरी ओर 21 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल
0- उप चुनाव- 13 नवंबर
0- मतगणना- 23 नवंबर
0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर
0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति