बिना परीक्षा दिल्ली मेट्रो में मिल रही है नौकरी, लाखों में होगी महीने की सैलरी

नईदिल्ली
दिल्ली की जान दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सुपरवाइजर के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सुपरवाइजर के लिए 8 नवंबर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए 12 नवंबर और जनरल मैनेजर के लिए उम्मीदवार 13 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Delhi Metro Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इन तीनों पदों को भरने के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे टेबल से वैकेंसी डिटेल्स के साथ पदानुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Metro Jobs Eligibility: योग्यता

जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए सिविल इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक भी होने जरूरी है। वहीं सुपरवाइजर के पद पर इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर/ आईटी/कंप्यूटर साइंस आदि में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकशन से चेक कर सकते हैं।

Metro Supervisor Salary: एज लिमिट

    सैलरी- सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000-72,600 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 1,20,000-2,80,000/- प्रतिमाह और जनरल मैनेजर को 12,0000-2,80,000/-रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी।

    चयन प्रक्रिया- दिल्ली मेट्रों में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

    आयुसीमा- यह भर्ती डेप्यूटेशन और Absorption बेस पर हो रही है। इसीलिए इसमें अभ्यर्थी पदानुसार अधिकतम 50-62 वर्ष तक आवेदन कर सकते है।

Delhi Metro Jobs 2024 Apply Online: यहां करें अप्लाई

दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर भेजने होंगे। पता है- एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेश लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएमआरसी की आधिकारक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति