दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व उसके साथियों ने किया दो का अपहरण, एक करोड़ की मांगी गई फिरौती

गुड़गांव
दिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व उसके साथियों ने दिया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई और वारदात के 12 घंटे में ही पुलिस ने कांस्टेबल सहित पांच आरोपियों को काबू कर उनके चंगुल से पीड़ित युवकों को छुड़ा लिया है। रेस्क्यू के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी हैं। मामले को 12 घंटे में ही सुलझा लेने पर पुलिस कमिश्नर ने अपराध शाखाओं की टीम की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, कल सिविल लाइन थाना पुलिस को दो युवकों के सेक्टर-15 एरिया से दिन दहाड़े अपहरण करने की सूचना मिली थी। इस सूचना  पर थाना पुलिस हरकत में आई और अपराधा शाखा व आला अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। युवकों का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों के दोस्त को फोन कर एक करोड़ रुपए की मांग की थी। जब पुलिस को यह जानकारी मिली तो पुलिस ने एक व्यक्ति के जरिए पूरा सौदा तय कर अपहरणकर्ताओं को रुपए लेने के लिए बुलाया।

सोहना रोड पर जब दो युवक रुपए लेने के लिए आए तो अपराध शाखा की टीम ने इन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जब इन दोनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि अपहरण करने में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के बताए गए स्थान पर रेड कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सहित तीन अन्य आरोपियों को काबू कर अपहरण किए गए दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुनील ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवकों को सेक्टर-15 से पूछताछ के नाम पर रुकवाया था और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। तीनों उन्हें लेकर एक कमरे में पहुंचे जहां उनसे मारपीट करने के साथ ही एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। रुपए की मांग करने व फिरौती की रकम लेने के लिए आरोपियों ने दो अन्य साथियों को भेजा था जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति