पूर्व विधायक सत्कार कौर को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया

फिरोजपुर

फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सत्कार कौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सत्कार कौर को बीते रोज बुधवार को मोहाली के खरड़ के पास 100 ग्राम हेरोइन सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया था। उसे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खड़क के सनी एनक्लेव की मार्केट में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 28 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। साथ ही एक लाख 56 हजार की नकदी भी बरामद हुई। ये पैसे छोटे-छोटे पैकेट में रखे गए थे। इसे देखकर साफ पता चल रहा था कि ये नशे का पैसा है क्योंकि 1000 और 500 रुपये के पैकेट थे। माैके से कुछ सोना भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्व विधायक और उनके ड्राइवर के खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस दर्ज किया गया है। सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके भाजपा नेता पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को गिरफ्तार किया था। एसएसपी विजिलेंस गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

मेरी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती है : पति
इस मामले में सतकार कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती। नशे के कारोबार में उसका ड्राइवर शामिल हो सकता है, वह नहीं। सतकार की कॉल वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक कांग्रेस की विधायक रही थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थी। सतकार कौर के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

admin

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में तनाव, प्रधानमंत्री ने FTA वादे पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का स्वागत करते हुए इसे अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया।…

अफ्रीका में इजरायल का बड़ा दांव: सोमालिलैंड को मान्यता देने वाला पहला देश बना

सोमालिलैंड इजरायल शुक्रवार को दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने स्व घोषित रिपब्लिक ऑफ सोमालिलैंड को औपचारिक रूप से एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ