मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्ड, मध्य क्षेत्र कंपनी नवाचार में अव्वल

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर "इनोवेशन विथ इम्पैक्ड – चैलेंज्ड स्टेट्स" श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 18वीं इंडिया एनर्जी समिट एंड 12वां इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्डस फॉर डिस्कॉम्स कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने "द डिस्कॉम्स ऑफ द फ्यूचर" विषय पर प्रथम वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ता हित में किए जा रहे नवाचार की सराहना की।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने "इनोवेशन विथ इंपैक्ट" श्रेणी के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने पर कंपनी के सभी कार्मिकों को बधाई दी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति