एम.पी. ट्रांसको में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग थीम पर संपन्न कार्यशाला में प्रदेश भर के लगभग 25 असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय कार्यशाला में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि कार्यशाला के दो चरण के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई तकनीक का साईट पर व्यावहारिक रूप में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना ही इस तरह की कार्यशालाओं का मूल उद्देश्य रहता है। उन्होंने कहा कि पुराने लोग लगातार रिटायर हो रहे हैं तथा वर्तमान में ट्रांसको के पास बेहद कम मैनपॉवर उपलब्ध है। इससे उबरने का एकमात्र रास्ता यह है कि जो इंजीनियर तथा स्टॉफ उपलब्ध है वह सतत् अपने ज्ञान में वृद्धि करें साथ ही प्राप्त तकनीकी ज्ञान अपने साथियों के साथ शेयर करें।। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत् प्रक्रिया होती है तथा यह टेक्निकल ट्रेनिंग एम.पी. ट्रांसको के श्रेष्ठतम इंजीनियर्स द्वारा दी जा रही है। अतः फील्ड इंजीनियर्स पूर्ण मनोयोग से इस तरह की उच्च स्तरीय कार्यशालाओं का लाभ प्राप्त करें।

इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रेनिंग की सार्थकता इसमें ही है कि युवा इंजीनियर्स यहां से जो भी नई जानकारी प्राप्त करें उसका फील्ड में उपयोग करते हुए तकनीकी दक्षता हासिल करें तभी वो फील्ड पर बेहतर कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सामान्य नियम है कि जो जितना ज्यादा काम जानता है उसका उतना ही ज्यादा सम्मान होता है। अतः कार्मिकों को कंपनी मे सम्मानजनक स्थित प्राप्त करने के लिये भी इन कार्यशालाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए।

भोपाल के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश कुमार शांडिल्य एवं कार्यपालन अभियंता श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यशाला में शामिल हुए। अन्य विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने भी इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर की कमीशनिंग, टेस्टिंग से संबंधित एक्टिविटी, सब-स्टेशन में कैपेसिटर बैंक की उपयोगिता व उसके रख-रखाव तथा ऑप्टिकल फाइबर और उससे संबंधित इक्विपमेंट इत्यादि से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र सिंह पटेल, चंद्रकांत श्रीवास्तव, श्री प्रणय जोशी, तथा श्री रावेन्द्र पटेल का सहयोग रहा

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति