दीपोत्सव के पूर्व नगरों में हो बेहतर साफ सफाई एवं स्वच्छता : कलेक्टर

अनूपपुर

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों में दीपोत्सव के पूर्व बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता हो, सभी नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी नगरों के सौंदर्यीकरण में विशेष ध्यान दें। नगरों के मेन रोड, डिवाइडर, पर्यटन स्थल, पार्क एवं मंदिरों की सफाई एवं रंगरोगन इत्यादि भी कराए जांए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दे रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर से कचरा गाड़ी, कचरा प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा संयुक्त कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रातः काल साफ-सफाई व्यवस्था एवं कचरा गाड़ियों के कचरा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लें तथा नगर में साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी से अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अनूपपुर जिला मुख्यालय होने के कारण यहां सफाई व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त होना चाहिए। यहां सफाई व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।

बैठक में कलेक्टर ने नगर परिषद अमरकंटक में जाम की स्थिति की भी जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाया जाए जिससे अमरकंटक आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों को जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक में नर्मदा मंदिर, सोनमुड़ा एवं माई की बगिया में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक के पर्यटन स्थल में गाय के विचरण को रोकने तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों हेतु अमरकंटक के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। जिससे अमरकंटक की भव्यता एवं दिव्यता लोगों तक पहुंच सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण मापदण्डों के अनुरूप सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कार्य करें तथा निर्धारित पैरामीटर के अनुसार नगरों में साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति