पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

रायपुर

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का ज्ञापन जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह को सौंपा, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन किया गया।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने आज जिलाधीश महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें अमेजॉन से मंगाये गये खतरनाक हथियार, बिल एवं अमेजॉन पर बेचे जा रहे हथियारों की जानकारी देते हुए सूची सहित माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नाम का ज्ञापन सौंपकर पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके कारण आमजन एवं व्यापारियों को डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। प्राणघातक हथियारों की बिक्री पर छोटे दुकानदारों पर तो कार्यवाही होती है, परंतु आनलाइन बेचे जाने वाले प्रतिबंधित हथियारों के बड़े विके्रताओं जैसे-अमेजॉन पर कार्यवाही नहीं होती। ऑनलाइन शापिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खतरनाक हथियारों जैसे- चाकू, तलवार, टंगिया, फरसा आदि की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है तथा कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से इन हथियारों को खरीद सकता है।

श्री पारवानी ने आगे बताया कि सबूत के तौर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ने अपने कर्मचारियों के द्वारा तीन अलग-अलग प्रकार के चाकुओं (खतरनाक हथियार) का आर्डर किया गया जिसे नि:संकोच, बिना जांच पड़ताल किए अमेजॉन द्वारा चाकुओं (खतरनाक हथियारों) की डिलीवरी दी गई। जिसकी रसीद और मंगाये गये चाकू तथा अमेजॉन पर उपलब्ध खतरनाक हथियारों की फोटो इस पत्र के साथ संलग्न है। जो यह दशार्ता है पूरे प्रदेश स्तर पर कितनी मात्रा में इन खतरनाक हथियारों की डिलीवरी की जा रही है। ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट द्वारा दी जा रही इस प्रकार की सेवाओं से अपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा हैै।
पारवानी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि ऐसे ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियां जिसमें किसी भी प्रकार के हथियारों की बिक्री की जाती हो, पर पूर्णत: रूप से छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाया जाये। इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार सुरिन्दर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, उपाध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री-शोएब अंसारी एवं वासु माखीजा, अवनीत सिंह उपस्थित रहे।
 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति