बदल रहा है मौसम, आंखों का रखें खास ख्याल

इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। इस परिवर्तन के साथ ही आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आम तौर पर प्रदूषण और तनाव से आंखों पर निगेटिव असर पड़ता है लेकिन बदलते मौसम में आपकी सेंसिटिव आंखें जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाती। ऐसे में आपकी आंखों को खास देखभाल की जरूरत है। यहां जानिए कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों की सही देखभाल कर सकते हैं।

थकान से बचें: आंखों में खिंचाव, थकान या कोई अन्य तकलीफ न हो इसके लिए कम्प्यूटर या मोबाइल पर काम करते समय पलकों को लगातार झपकाते रहें। कम्प्यूटर के मॉनिटर को अधिक समय तक लगातार नहीं देखें बीच-बीच में काम को रोक दें और आंखों को आराम दें।
खुद न बनें डॉक्टर: लोग दुकान पर ही आंखें टेस्ट करवाकर चश्मा बनवा लेते हैं। यह ठीक नहीं है। आंखों का परीक्षण किसी नेत्र विशेषज्ञ से करवाकर ही चश्मा बनवाना चाहिए।

खूब पानी पीएं: अक्सर सर्दियों में लोग पानी का सेवन कम मात्रा में करते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। इस कारण शरीर में तरल की कमी होने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में नमी बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीना चाहिए।

कंप्यूटर के सामने बैठने का सही तरीका: कंप्यूटर पर यदि अधिक काम करना पड़ता है तो पॉश्चर सही रखना भी जरूरी है। इसके अलावा काम के वक्त पर्याप्त रोशनी का विशेष खयाल रखें।

मोबाइल इस्तेमाल करने की गलत आदत: मोबाइल का प्रयोग लेटकर न करें साथ ही अंधेरे में मोबाइल स्क्रीन किसी भी स्थिति में नहीं देखें। ई-बुक के बजाय सीधे बैठकर पुस्तक पढ़ने की आदत डालें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति