साजा विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज नाराज, कलेक्टर से की मुलाकात

बेमेतरा

साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा.

गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है.

पीड़ित युवक पर लगे लूट का आरोप निरस्त हो, आरोपी की गिरफ्तारी हो
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन समझौता करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन आदिवासी समाज आरोपी कृष्णा साहू की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस मामले में आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष मुरीत मंडावी ने कहा कि समाज ने 26 अक्टूबर को थाने के घेराव का आह्वान किया है. समाज की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित युवक पर लगाए गए लूट के आरोप को निरस्त करें.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति