विराट कोहली का 2021 से लेकर अभी तक का जो स्पिन के खिलाफ एशियाई पिचों पर रिकॉर्ड है, वह काफी डराने वाला है

बेंगलोर
विराट कोहली को सिर्फ मौजूदा समय में ही नहीं सर्वकालिक बेस्ट बल्लेबाजों में जगह दी जाती है। विराट कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से दुनिया के जिस कोने में खेलने गए हैं, उन्होंने रन बनाए हैं। एक समय विराट कोहली को स्पिन के खिलाफ बेस्ट बैटर माना जाता था, लेकिन अब चीजें एकदम से बदल चुकी हैं। विराट कोहली का 2021 से लेकर अभी तक का जो स्पिन के खिलाफ एशियाई पिचों पर रिकॉर्ड है, वह काफी डराने वाला है। 2021 से लेकर अभी तक विराट कोहली एशियाई पिचों में 21 बार अपना विकेट स्पिनर्स को दे चुके हैं। स्पिनरों के खिलाफ उनका जो रिकॉर्ड है, यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट महज एक रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनका आउट होने का जो तरीका था, वह किसी नौसिखिया बैटर की तरह था। विराट खुद भी अपने इस शॉट से कुछ ज्यादा ही निराश नजर आए और जब वह मैदान से लौटे, उसके बाद से ही उनके स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड्स को लेकर चर्चा होने लगी।

टीवी पर भी विराट कोहली के जो आंकड़े दिखाए गए, वह काफी निराशाजनक हैं। विराट कोहली ने 2021 से लेकर अब तक एशियाई पिचों पर स्पिनरों 26 पारियों में महज 606 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत महज 28.85 का रहा है और स्ट्राइक रेट भी 50 से नीचे का है। विराट इस दौरान 21 बार स्पिनरों का शिकार बने हैं। एक समय था जब माना जाता था कि टीम इंडिया के बैटर्स स्पिनरों को सबसे अच्छी तरह से खेल सकते हैं, लेकिन लगता है कि अब यह धारणा पूरी तरह से बदल चुकी है। बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में भी विराट बेअसर साबित हुए थे, हालांकि दूसरी पारी में वापसी करते हुए उन्होंने 70 रनों का योगदान दिया था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति