मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सरफराज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

इस्लामाबाद
मोहम्मद रिजवान ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 57 पारी में ये कारनामा किया और सरफराज अहमद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 59 पारियों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दो हजार रन पूरे किए थे।

मोहम्मद रिजवान उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जोकि अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे थे। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। रिजवान को मैच शुरू होने से पहले ये रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ 16 रन चाहिए थे। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 46 गेंद में 25 रन बनाए।

शान मसूद के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान क्रीज पर उतरे। उन्होंने पारी के शुरुआत में ही जैक लीच के खिलाफ छक्का जड़ा। लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और रेहान अहमद के ओवर में आउट हुए। पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में आठ विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं और बढ़त भी हासिल कर ली है। इससे पहले साजिद खान (छह विकेट) और नोमान अली (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहली पारी को 267 के स्कोर पर समेट दिया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति