लेखपाल ने बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

सीधी
लोकायुक्त टीम रीवा ने नगर पंचायत चुरहट में पद पदस्थ प्रभारी लेखापाल को पैंसठ सौ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। लेखापाल निर्माण कार्य के बिल भुगतान के एवज में सीएमओ को देने के लिए रिश्वत की मांग किया था। ट्रैप कार्रवाई की कार्रवाई नगर पंचायत स्थित लेखापाल कक्ष में की गई है। बता दें कि लेखापाल लंबे समय से पदस्थ हैं। यह रिश्वत को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं।

बता दें कि अभिमन्यु सिंह निवासी चंदैनिया तहसील चुरहट ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि मेरे द्वारा नगर पंचायत चुरहट में निर्माण कार्य का काम किया है, जिसका भुगतान लंबे समय से नहीं है। भुगतान के एवज में नगर पंचायत चुरहट में पदस्थ लेखापाल विष्णु राम शर्मा द्वारा कमीशन बतौर पैंसठ सौ रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा।
 
शिकायत के आधार पर गोपाल धाकड़ पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ने पुष्टि की प्रकिया को पूरा किया। तमाम बिंदुओं की जांच की पुष्टि होने पर शुक्रवार को प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें विष्णु राम शर्मा लेखापाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त ने पकड़ मच गया हड़कंप
नगर पंचायत चुरहट लंबे समय से सुर्खियों में है। लेखपाल की मनमानी को लेकर यहां काम करने वाले संविदा कर के साथ अन्य भी परेशान रहे। जैसे ही लोकायुक्त ने लेखपाल को पकड़ा कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त जांच के दौरान अन्य कार्रवाई भी कर सकती है। चर्चा है कि लेखपाल अपनी मनमानी पर उतारू रहे हैं।

रिश्वत लेते पकड़े गये लेखपाल
गोपाल धाकड़ लोकायुक्त अधीक्षक ने कहा कि नगर पंचायत चुरहट में पदस्थ लेखापाल विष्णु राम शर्मा को पैंसठ सौ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग लेखापाल ने किया था।

ट्रेप दल के रहे सदस्य
यह कार्रवाई प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक , निरीक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति