पुराने शहर की लचर यातायात व्यवस्था मेट्रो बैरिकेडिंग लगने के बाद और भी खस्ताहाल

भोपाल
पुराने शहर की लचर यातायात व्यवस्था मेट्रो बैरिकेडिंग लगने के बाद और भी खस्ताहाल हो चुकी है। सड़कों पर वाहन रेंगते हैं और दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं इस इलाके में यदि कोई वीआइपी मूवमेंट हो जाए तो चंद मिनटों में एक किलोमीटर तक सड़कें जाम हो जाती हैं। ट्रैफिक अव्यवस्थाओं की इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस पुराने भोपाल के चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात करने की तैयारी में है।

यातायात की दुर्दशा को लेकर मैदानी अमले ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है, जिसके बाद मैनुअल ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता महसूस की गई। इसी मांग को लेकर ट्रैफिक डीसीपी संजय सिंह ने भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र को पत्र लिखा है।

ट्रैफिक डीसीपी ने पुलिस आयुक्त को भेजे मांग पत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 40 पुलिसकर्मियों की मांग की है। वर्तमान में यातायात पुलिस के पास सक्रिय करीब 450 पुलिसकर्मियों का बल है, जो शहर के विभिन्न चौराहों पर तैनात होते हैं। चूंकि पुराने शहर के कई ट्रैफिक सिग्नल बिगड़े हुए हैं और यातायात नियमों को तांक पर रखकर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और भी बढ़ जाती है। वहीं त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस करोंद चौराहे से लेकर बस स्टैंड और भारत टाकीज तक मैनुअल ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिसकर्मी तैनात करेगी।

ट्रैफिक जाम को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है
डीसीपी, ट्रैफिक पुलिस संजय सिंह ने कहा कि पुराने शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी होना जाम का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की आवश्यकता महसूस हुई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति