स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बिलासपुर

पैसा दोगुना होने का झांसा देकर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराकर लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुजरात से तीनों आरोपियों को दबोचा है.

दरअसल, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में रहने वाले आनंद अग्रवाल को स्टॉक मार्केट में स्टॉक लेने व खरीदने पर मार्केट मूल्य 3,48,40,000 रुपएफायदा होना बताते हुए किस्तों में पैसा डालने बोला गया. इसके बाद उनसे कुल 41,06,524 रुपये ठगी कर ली गई. इस मामले में धर्मजयगढ जिला रायगढ़ में पीड़ित ने अपराध दर्ज कराया. विवेचना के दौरान आरोपी के गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा, खैरालू, मण्डाली, नानीहिरवानी के आसपास के होने का पता चला.

पुलिस की टीम गुजरात पहुंची और ऑनलाइन ठगी के आरोपी हितेष भाई पटेल को अहमदाबाद, मनीश पटेल और ठाकोर सचिन कुमार को महेसाणा से गिरफ्तार किया. बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठग आए दिन नये-नये तरीकों से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं. ठगों से सावधान रहें. ऐसे मामले आने पर तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराएं. हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं या https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति