राज्य शिक्षा केन्द्र ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए विभागीय मैदानी अमले को जारी किये निर्देश

भोपाल

प्रदेश में समस्त जिलों में चयनित शालाओं में एनसीईआरटी द्वारा 4 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परख आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 में आयोजित किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य के लिये डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉर्डिनेटर और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्तियां भी की गई हैं।

सर्वेक्षण का कार्य निर्बाध रूप से हो सके इसके लिये प्रत्येक जिले में रिसोर्स कस्टडी सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिये प्रत्येक जिले में सेम्पल शालाओं का चयन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली और एनसीईआरटी द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जिन विषयों को शामिल किया गया है, उनमें भाषा, गणित, हमारे आस-पास की दुनिया और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। मैदानी अमले को कहा गया है कि सर्वेक्षण दिवस में सेम्पल शालाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। सर्वेक्षण के प्राप्त निष्कर्ष का उपयोग राष्ट्रीय नीति को तैयार करने में सहायक होंगे।

कंट्रोल रूम

सर्वेक्षण गतिविधियों की निगरानी के लिये भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका फोन नं.- 0755-2552362 एवं ई-मेल mp.sert.nas@gmail.com है। इसी तरह का कंट्रोल रूम प्रत्येक जिले में भी बनाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपादित करने के लिये भी कहा है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति