बड़वानी में ट्रक ने गाय को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार पर पलटा, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

सेंधवा

बड़वानी में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौका देखकर ट्रक चालक और उसका साथी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे दबे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल हुआ।  

महाराष्ट्र से पंजाब जा रहा था ट्रक
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था। सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचते ही ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी। गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में रिंगनिया (40) पिता जाड़ियां मेहता, जितेंद्र (18) पिता रिंगनिया मेहता, बबलू (17) पिता पूनिया मेहता और श्यामलाल (35) पिता नंगा बडवा मेहता की मौत हो गई।

मजदूरी करके गांव लौट रहे थे चारों
नागलवाड़ी के सालीकला निवासी रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र, भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल सेंधवा में एक निजी जिनिंग में मजदूरी करते थे। देर रात काम खत्म करने के बाद शहर से 10 किमी दूर अपने गांव सालिकला लौट रहे थे। रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र बाइक पर थे। उनके साथ रोड किनारे रिंगनिया का भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और उनके ऊपर पलट गया। हादसे में चारों की मौत हो गई।

दमोह: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 33 घायल
दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार 33 लोग घायल हो गए। सभी को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग जिले के मदनपुर गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान सादपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे ने अपने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति