छत्तीसगढ़-सूरजपुर में भाजपा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

सूरजपुर.

प्रदेश में आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं जिसमें दोनों ही पार्टी के भावी प्रत्याशियों में  मतदाताओं के नाम जोड़ने और काटने को लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगांव मे स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंप मतदाता सूची में मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम में गड़बड़ी की आशंका पर जांच की मांग की है।

इसके मद्देनजर तहसीलदार व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 10 पहुंच जांच करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय मे काफी रोष दिखने को मिल रहा है। वही कांग्रेस अल्पसंख्यको को प्रताड़ित करने और उनमे भय पैदा करने की चाल भाजपा की बता रही है। गौरतलब यह है कि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह के द्वारा अपने लेटर पैड में 62 मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम लिख करके भटगांव तहसीलदार को शिकायत किया एक पक्ष के द्वारा चुनाव जितने के लिए अन्य वार्ड के लोगों का नाम मतदाता सूची मे दर्ज करवा दिया जबकि ये सारे लोग यहां नहीं रहते है इसकी जाँच कर कार्यवाही किया जाए। वहीं दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद यास्मीन बानो ने भी करीब 20 लोगों की सूची तहसीलदार भटगांव को आवेदन के साथ देकर के मांग किया गया कि द्वारा दी गईं सूची की भी जांच की जाए। विवाद इसलिए शुरू हुआ की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भटगांव तहसीलदार, नगर पंचायत कर्मी और बीजेपी कार्यकर्ताओ का दल वार्ड क्रमांक सात मे सिर्फ मुस्लिम समुदाय के घरों में जाकर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिए। वहीं वार्ड पार्षद की शिकायत को उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दिया। इस एक तरफा जाँच पड़ताल से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने इसे साजिश और द्वेषपूर्वक कार्रवाई बताया कार्यवाही बताया। वही इस संबंध में नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत भटगांव की जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है उसमें नाम जोड़ने और कटवाने का समय अभी है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा सिर्फ समुदाय विशेष को टारगेट करके द्वेष पूर्वक जांच पड़ताल करवाया जा रहा है जो गलत है। वही अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफरोज खान ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी के द्वारा सिर्फ अल्पसंख्यकों की सूची देकर जांच पड़ताल करना ये साबित करता है की उन्हें एक समुदाय से कितनी नफरत है। इनके द्वारा समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। वार्ड नंबर 7 के पार्षद की सूची पर जांच ना करना  तथा भाजपा के सूची पर ही जाँच करना ये बताता है की अधिकारियों पर बहुत दबाव है।

आक्रोश को बढ़ता देख 15 वार्डों की जांच की मांग
नगर पंचायत भटगांव के 15 वार्ड है जिसके निर्वाचन हेतु वर्तमान में जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उसमें काफी त्रुटि है। कई लोगों के नाम दो-दो वार्ड में दर्ज हो गए हैं। कई ऐसे लोगों के नाम भी अभी भी मतदाता सूची में दर्ज है। जो यहां से रिटायर होकर चले गए हैं तथा कई ऐसे लोगों के भी नाम भी मतदाता सूची में अभी तक दर्ज है। जिनका स्थानांतरण कई वर्ष पहले यहां से हो गया है। उनके नाम को काटने अथवा विलोपित करने हेतु कोई सामने नहीं आ रहा है और ना ही विलोपित हो पा रहा है। परंतु सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों की सूची बना कर जांच पड़ताल करवाने से लोगों को भाजपा की नियत पर शक हो रहा है। वही सिर्फ मुस्लिम समुदाय की जांच से आक्रोश देख देर शाम भाजपा भटगांव के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत के संपूर्ण 15 वार्ड के मतदाता सूची की जांच पड़ताल घर घर जा कर करने की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति