राजस्थान-दौसा में रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित ट्रक होटल से टकराकर नाले में फंसा

दौसा.

दौसा शहर में शनिवार शाम हुए हादसे में एक अनियंत्रित ट्रक एक होटल से जा टकराया। हादसे में होटल का शीशा फूट गया। हादसे के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। मामला दौसा रेलवे स्टेशन के नजदीक का है। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर बने एक होटल में अचानक रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते हुए ट्रक अनियंत्रित हो गया।

ट्रक तेज रफ्तार के साथ सीधे दुकान की तरफ मुड़ गया। गनीमत रही कि ट्रक का अगला पहिया वहां बनी नाली में फंस गया और ट्रक वही रुक गया। दुर्घटना की बाद लोगों में दहशत बन गई। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हुए मामला जानने का प्रयास किया। उधर प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय ट्रक ने अचानक सीधे हाथ की तरफ घूम गया। वहां होटल और दुकान बनी हैं। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि चौड़े नाले में ट्रक का पहिया फंसने के बाद भी ट्रक बंद नहीं हुआ। इस सारे मामले में गनीमत रही कि ट्रक दुकान के आगे का शीशा फोड़कर फंसकर रुक गया। इस कारण अंदर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। बता दें कि रेलवे स्टेशन के अंदर जाने वाले रास्ते पर दर्जनों टैंपो लाइन लगाए खड़े रहते हैं, जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। आज की हादसे के समय रेलवे स्टेशन के रास्ते को रोककर टैंपो खड़े हुए थे। हो सकता है उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक को सीधे हाथ की तरफ घुमा दिया हो। जैसे ही ट्रक नाले में घुसा चालक भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति