दिल्ली बाजार से दो चाइनीज मोबाइल जैमर जब्त, पुलिस ने टेलीकॉम विभाग को किया अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली के पालिका बाजार से दो चाइनीज मोबाइल जैमर बरामद किए गए हैं. इस जैमर की क्षमता 50 मीटर है. दुकान के मालिक रवि माथुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. रवि ने बताया कि वह ये जैमर लाजपत राय मार्केट से 25 हजार रुपये में लाया था और इसे ऊंचे दाम में बेचना चाह रहा था.

दुकानदार के पास नहीं थे कोई दस्तावेज
बता दें कि इस तरह के जैमर बेचने के लिए लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं. दुकानदार के पास कोई दस्तावेज नहीं थे. इसे बेचने के लिए कैबिनेट सेक्रेट्रिएट ने गाइडलाइंस बनाई हुई हैं जिसके मुताबिक कोई इंडिविजुअल शख्स इस जैमर को नहीं बेच सकता है.दिल्ली पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विभाग को इसकी जानकारी दी है. अब दिल्ली के बाकी बाजारों में भी जांच की जा रही है. कुछ दिनों पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक रहस्यमय ब्लास्ट हुआ था. इस तरह के जैमर का इस्तेमाल कर कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए कम्युनिकेशन को ठप कर सकता है.

CRPF स्कूल के पास हुआ विस्फोट
CRPF स्कूल की दीवार में बम विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध के रूप में छह लोगों की पहचान की है. ये सभी घटना से पहले विस्फोट स्थल पर गए थे. एक सूत्र ने बताया कि पुलिस फिलहाल विस्फोट के एग्जैक्ट नेचर का पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

सूत्र के अनुसार, पुलिस अब उन छह लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो विस्फोट से पहले अलग-अलग समय अंतराल पर विस्फोट स्थल पर देखे गए थे. सूत्र ने कहा, 'पुलिस ने 72 घंटे से अधिक समय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया है, जिसके बाद सीआरपीएफ स्कूल के पास देखे गए छह लोगों की तलाश की जा रही है.'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति