जबलपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस थाने के बाहर खड़ी पुलिस की चीता चोरी की

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस थाने के बाहर खड़ी पुलिस की चीता मोबाइल बाइक चोरी कर ली. इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने अपने ही विभाग के वाहन चोरी का मामला दर्ज करने में लगभग दस दिन का वक्त लगा दिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के बाहर 15 अक्टूबर की है. पुलिस की चीता बाइक चौकी के बाहर खड़ी थी, उसी वक्त एक युवक वहां पहुंचा और पुलिसकर्मियों से बातचीत की. इसके बाद मौका पाते ही वह बाइक लेकर फरार हो गया. कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मियों ने चौकी के बाहर खड़े वाहनों पर नजर डाली तो उन्हें चीता बाइक गायब मिली. इसके बाद तुरंत बाकी स्टाफ से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

पुलिस ने पहले इलाके में बाइक ढूंढ़ने की कोशिश की, फिर पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. कैमरों में एक युवक दिखाई दिया, जो बाइक लेकर जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की पहचान करने का प्रयास किया.

हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने बाइक चोरी की इस घटना में लगभग दस दिनों बाद केस दर्ज किया. अब चोरी की FIR दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि बाइक चुराने वाला युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसकी पहचान कर ली गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति