राजस्थान-केकड़ी के चारदीवारी क्षेत्र में वाहनों की नो-एंट्री

केकड़ी.

त्योहार के मद्देनजर मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सभी जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक शहर में चारदीवारी के भीतर के इलाकों में चार पहिया वाहन और टैंपो के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

केकड़ी जिला मुख्यालय पर सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। केकड़ी शहर थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचन्द्र सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली व बैल पूजन के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, विद्युत निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा एवं नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष खैराल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। त्योहार के इन दिनों मुख्य बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते शहर का ट्रैफिक अस्त व्यस्त होकर रह गया है। सभी जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है, जिससे खरीददारी करने आए लोग परेशानी भुगत रहे हैं। दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक शहर में चारदीवारी के भीतर के इलाकों में चार पहिया वाहन व टेंपो के प्रवेश पर पाबन्दी लगा दी है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि प्रतिबंध समय के दौरान अजमेरी गेट, जूनियां गेट, देवगांव गेट व खिड़की गेट से अन्दर की तरफ मोटर साइकिल के अतिरिक्त सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में प्रतिबंधित पटाखे एक दूसरे पर नहीं फेंकने के संबंध में सार्वजनिक मुनादी करवाने, मोहल्ला समितियों के माध्यम से जागरूकता लाने, बाजार का दौरा कर आम लोगों को समझाइश करने, बाजार की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बाजार की समुचित सफाई करवाने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त रखने, बाजार में तेज गति से ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।

इस मौके पर गोपीचन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मनोज कुमावत, हीराचन्द खूंटेटा, विनोद विजय, नवीन सोनी, रोहित जांगिड़, रितेश जैन, विष्णु साहू, रामप्रसाद उपाध्याय, कन्हैयालाल जेतवाल, सलीम मेवाती, सुरेश चौधरी, गोमा जाट सहित अन्य मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति