राजस्थान-केकड़ी के स्कूलों में दीपोत्सव पर बच्चों ने रामायण का किया सजीव मंचन

केकड़ी.

केकड़ी के सापंदा रोड स्थित दिगम्बर जैन समाज के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को बच्चों ने दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया।

स्कूलों में रविवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अवकाश शुरू होने पूर्व शनिवार को श्री सुधासागर स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित के आधार पर एक से बढ़कर एक ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि सब दंग रह गए। रामायणकालीन वेशभूषा में सज-धजकर आये नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कुशल अभिनय के साथ रामायण का प्रसंगों का मंचन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय जैन ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसमें कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, लव, कुश, शबरी, हनुमान, वानर सेना, जटायु, रावण आदि रामायण के विविध पात्रों की सजीव झांकी प्रस्तुत की। तत्पश्चात एचकेजी के विद्यार्थियों ने रामायण का संक्षिप्त मनोरम मंचन किया। कक्षा तीन से कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने रामायण की संगीतमय चौपाइयां प्रस्तुति कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, बुरी आदतों को छोड़कर सुखी और सफल जीवन की बुनियाद मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन और प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा और शिक्षिका सोनल जैन ने किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति