सोमवार को बाजार की गिरावट पर लगी रोक, सेंसेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुआ

मुंबई

शेयर बाजार (Stock Market) में जारी गिरावट का सिलसिला थम गया है.  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार शुरुआत के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) करीब 400 अंक की उछाल के साथ 79,864.74 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 80 अंक से ज्यादा चढ़कर 24,292 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई थी और एक झटके में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे.  

शुक्रवार को मची थी बाजार में तबाही
बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. Stock Market Crash होने से कारोबार के दौरान BSE Sensex 900 अंक तक फिसला था और निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा था. हालांकि, मार्केट क्लोज होते-होते ये गिरावट कुछ थमी थी, लेकिन इसके बावजूज सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 79,402.29 के लेवल पर क्लोज हुआ था.

NSE Nifty की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें 300 अंकों के आसपास की बड़ी गिरावट आई थी और ये 24200 के नीचे कारोबार आ गया था. शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने पर ये इंडेक्स 218.60 अंक टूटकर 24,180.80 के लेवल पर बंद हुआ था.

आज इन शेयरों में आई तेजी
कई दिनों तक गिरावट देखने वाले शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को BSE लार्जकैप में शामिल 30 में से 21 शेयर ग्रीन जोन में ओपन हुए. सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों की बात करें, तो इस सेगमेंट में शामिल ICICI Bank Share 2.72% की जोरदार उछाल के साथ 1289.65 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा SBI Share 2.04% की तेजी लेकर 796.50 रुपये पर, जबकि NTPC Share 1.55% उछलकर 405 रुपये पर ट्रे़ड कर रहा था.  

मिडकैप और स्मालकैप में ये गेनर
बात करें मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों की, तो जोरदार तिमाही नतीजों के बाज सोमवार को Yes Bank Share 9.38% की जबर्दस्त उछाल के साथ 21.22 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. इसके अलावा Bandhan Bank Share 7.66% चढ़कर 181.20 रुपये, Hindustan Petrolium 5.02% उछलकर 291.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

स्मालकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा तेजी Orient Eletric के शेयरों में आई और ये 14.29% की बढ़त लेकर 240.35 रुपये पर था. ACI Share 12.42%, Syrma Share 9.08% और Timex Share 5.32% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति