भारतीय शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 602 अंक उछला, कारोबारी सत्र में चौतरफा खरीदारी देखी गई

मुंबई
लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 602 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 80,005 और निफ्टी 158 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,339 पर था।
तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 471 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,259 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम, सनफार्मा, एचयूएल, एसबीआई, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे।

आज करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, आईटी और मीडिया इंडेक्स में देखी गई। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 458 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,736 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 214 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,062 पर था।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अच्छे क्वालिटी वाले शेयरों में बेहतर नतीजें पेश करने वाले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों ऐसे बाजार में सही वैल्यूएशन वाले शेयरों में ही निवेश करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल की ओर से ईरानी ऑयल फील्ड्स को हमला न बनाए जाने के कारण वैश्विक बाजार में तेजी है। हालांकि, अमेरिकी बाजारों में अनिश्चितता के कारण निवेश सतर्कता बरत रहे हैं।

बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 273 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के बाद 79,675 और एनएसई का निफ्टी 74.35 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,255 पर था।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति