बॉयफ्रेंड को सूटकेस में ही बंदकर सो गई प्रेमिका, उठी तो मरा मिला

फ्लोरिडा.
अमेरिका के फ्लोरिडा में हैरान कर देने वाले मामले में महिला ने अपने प्रेमी को खेल-खेल में सूटकेस में बंद कर दिया और वह सो गई। जब जागी तो आनन-फानन में उसने सूटकेस खोला तो अंदर प्रेमी की दम घुटकर मौत हो गई थी। चार साल बाद मामले में महिला को अदालत ने दोषी ठहराया है। पुलिस ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को सबूत के तौर पर वीडियो भी दिखाए। वीडियो महिला के फोन से फिल्माए गए थे, जिसमें प्रेमी चिल्ला रहा था और सूटकेस खोलने की विनती कर रहा था, जवाब में प्रेमिका हंस रही थी।

आरोपी महिला का नाम सारा बूने है। पुलिस की बताई कहानी के अनुसार, 47 वर्ष की सारा ने कहा कि अपने प्रेमी और 42 वर्षीय जॉर्ज टोरेस जूनियर को खेल-खेल में सूटकेस में बंद कर दिया। इससे पहले दोनों कमरे में शराब पी रहे थे। ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, दंपति का मानना ​​​​था कि उन्होंने जमकर शराब पी और फिर तय किया एक अनोखा खेल खेला जाए। इसमें उन्होंने सूटकेस के अंदर पार्टनर को बंद करने का खेल तय किया।

जब सारा ने टोरेस को नीले सूटकेस में बंद किया तो उसने देखा कि उसके दो उंगलियां बाहर निकली हुई हैं। निश्चिंत होकर वो सो गई। जागने पर सारा ने टोरेस को सूटकेस के अंदर बेहोश पाया और तुरंत 911 पर कॉल किया। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो पाया कि टोरेस नीले सूटकेस के बगल में मरा पड़ा था। सारा ने शुरू में कहा कि उसे नहीं पता कि वो सूटकेस के अंदर कैसे फंस गया।

सूटकेस के अंदर से चिल्लाता रहा प्रेमी, हंसती रही प्रेमिका
मामले में पुलिस की तरफ से कोर्ट को वीडियो सौंपे गए। सबूतों में सारा के फोन पर मिले वीडियो से पता चला कि टोरेस सूटकेस के अंदर से बाहर निकलने की विनती करता रहा, लेकिन सारा जवाब में सिर्फ हंस रही थी। उसने कई बार टोरेस को झिड़का भी और सूटकेस से उसे खोलने पर तैयार नहीं हुई।

पुलिस ने हालांकि, इसका खुलासा नहीं किया कि सारा ने यह सब नशे की हालत में किया या जानबूझकर। वीडियो में टोरेस को यह कहते हुए सुना गया कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। जवाब में सारा उससे कहती है कि तुम्हे यही सजा मिलेगी, जब तुम मुझे धोखा देते हो तो मेरे साथ भी ऐसा ही होता है। 10 दिनों की सुनवाई के बाद जूरी ने बूने को दूसरे दर्जे की हत्या का दोषी पाया। जूरी ने बीते 25 अक्टूबर को मामले में महिला के खिलाफ फाइनल सुनवाई की। महिला को सजा का ऐलान आगामी 2 दिसंबर को किया जाएगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति