साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को 48 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए 4.92 लाख

अहमदाबाद

गुजरात में  के नारणपुरा में रहने वाली महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 4.92 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में नारणपुरा पुलिस ने गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, ओडिशा समेत राज्यों के कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डिजिटल अरेस्ट की यह घटना 13 अक्टूबर की है.

सरकारी एजेंसियों के डॉक्यूमेंट्स दिखाकर डराया

डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में 13 अक्टूबर को व्हाट्सएप के माध्यम से महिला के मोबाइल पर वॉइस कॉल करके कहा गया था कि उनके द्वारा थाईलैंड एक पार्सल भेजा गया है, जिस पर उनका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. पार्सल में ड्रग्स समेत कुछ गैरकानूनी चीजें मिली हैं.

इसके बाद महिला को सीबीआई अधिकारी की पहचान देकर डराया-धमकाया गया. अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के डॉक्यूमेंट्स दिखाए गए और उनकी पीडीएफ कॉपी भेजकर दिनभर व्हाट्सएप कॉल करके महिला के अकाउंट से 4,92,900 रुपये अलग-अलग अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए.

4,92,900 रुपये की धोखाधड़ी

ठगबाजों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करके कहा कि वेरिफिकेशन के लिए अकाउंट से रुपये ट्रांसफर करवाए जा रहे हैं, जो बाद में लौटाए जाएंगे. लेकिन दो दिन बाद जब ठगबाजों ने महिला से रुपये ट्रांसफर करवा लिए और संपर्क बंद कर दिया तब उन्हें एहसास हुआ कि डिजिटल अरेस्ट करके उनके साथ 4,92,900 की धोखाधड़ी हो चुकी है.

इसके तुरंत बाद 15 अक्टूबर के दिन नारणपुरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. एसीपी एचएम कणसागरा ने कहा, 'पुलिस ने डाटा एनालिसिस, टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के माध्यम से जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया.'

चाइनीज हैंडलर के तहत काम कर रहे थे आरोपी

उन्होंने बताया, 'गिरफ्तार किए गए सभी 12 आरोपी गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और तमिलनाडु के हैं. ये सभी चाइनीज हैंडलर के तहत काम कर रहे थे. आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 11 चेक बुक, 8 डेबिट कार्ड, एक पैनकार्ड, चार स्टैंप, चार आधार कार्ड की फोटोकॉपी बरामद की गई है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति