विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के लेने की घोषणा की

सिडनी
विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के लेने की घोषणा की है। वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में नजर आयेंगे। वेड ने कहा, “मुझे पता था कि टी-20 विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा समय समाप्त होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास और कोचिंग की भूमिका के संबंध में पिछले छह महीनों से मेरी जॉर्ज (बेली) और एंडर्यू (मक्डॉनल्ड) से चर्चा हो रही थी। पिछले कुछ वर्षों से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था और मैं इस नई भूमिका के लिए काफी उत्सुक और आभारी भी हूं।” वेड ने इससे पहले मार्च में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जून में हुए टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर वेड को ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली। वेड बीबीएल और अन्य फ्रैंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। वह बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा हैं।

वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में आंद्रे बोरोवेक की अगुवाई वाले कोचिंग दल का हिस्सा होंगे। अनौपचारिक रूप से वह एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग दल से जुड़े रहेंगे। वहीं एंडर्यू मक्डॉनल्ड की अगुवाई वाला कोचिंग दल भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेगा। वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 से 2024 के बीच कुल 36 टेस्ट, 97 एकदिवसीय और 92 टी-20 मैच खेले। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्वकप जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति